लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बाबा और पौत्र समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:58 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र) 10 मई उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) टक्कर मारते हुए पलट गई जिससे उसके नीचे दबकर दादा और पौत्र समेत तीनों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना मं उन्‍नाव जिले की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ेहरी खेड़ा मजरे लंगरपुर निवासी बिंदा प्रसाद (70) अपने पौत्र शिव कुमार (19) और राहुल (20) के साथ बाइक से भूपतिपुर गांव में अन्य परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

उन्होंने बताया कि वहां से वापस आते समय रविवार की देर रात लंगरपुर चौराहे के समीप सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर अन्य परिजनों के आने का इंतजार कर ही रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम टक्कर मारते हुए बाइक सवारों पर पलट गयी, जिसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बिंदा प्रसाद के पुत्र अगनू प्रसाद ने कोतवाली में डीसीएम चालक के विरुद्ध तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

दूसरी ओर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक माह से मायके में रह रही पत्नी को विदा न करने पर गुस्साए जीजा ने रात में सोते समय साले का अपहरण कर लिया और एकांत में ले जाकर पत्थर से प्रहार कर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह मामला थाना बलदेव के गांव झरौठा का है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान पांच साल के भिखारी के रूप में की गयी है। उन्हेांने बताया कि आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाने के लोहकरेरा गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता मोहिनी की मौत हो गयी। विवाहिता के पिरजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है ।

उन्होंने बताया कि आगरा के ही थाना हरीपर्वत अंतर्गत पालीवाल पार्क में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटका मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया