लाइव न्यूज़ :

डीसीजीआई ने कोवोवैक्स की आपात मंजूरी संबंधी एसआईआई के आवेदन पर और डेटा मांगा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:35 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविड-19 के टीके ‘कोवोवैक्स’ के लिए आपात मंजूरी की मांग करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के आवेदन को लेकर उससे और अधिक डेटा मांगा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसआईआई ने आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स के विपणन की मंजूरी के लिए अक्टूबर में डीसीजीआई को एक आवेदन दिया था।

सूत्रों ने बताया, ‘‘इस टीके को नोवावैक्स टीके का प्रौद्योगिकी हस्तांतरण बताते हुए, डीसीजीआई ने टीके के उत्पत्ति देश, जो कि अमेरिका है, के नियामक प्राधिकारों से आवेदन की मंजूरी की स्थिति जाननी चाही है।’’

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया , ‘‘शीर्ष औषधि नियामक ने एसआईआई से टीके में उपयोग की गई मैट्रिक्स सामग्री का ब्योरा भी मुहैया कराने को कहा। ’’

उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर को कोविड-19 पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति ने एसआईआई के आवदेन पर चर्चा की थी और एसआईआई से अतिरिक्त डेटा मांगा था।

अपने आवेदन के साथ पुणे की कंपनी ने देश में किये गये दो चरणों के क्लिनिकल परीक्षण के अंतरिम सुरक्षा एवं प्रतिरक्षा स्तर से जुड़े डेटा तथा ब्रिटेन एवं अमेरिका में किये गये तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षणों के सुरक्षा और प्रभाव क्षमता से जुड़े अंतरिम क्लिनिकल परीक्षण डेटा सौंपे थे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार ने हाल में कोविड-19 के टीके कोवोवैक्स की दो करोड़ खुराक इंडोनेशिया को निर्यात करने की अनुमति दी थी, जो एसआईआई द्वारा भारत में विनिर्मित की गई हैं।

डीसीजीआई कार्यालय ने 17 मई को एसआईआई को कोवोवैक्स के उत्पादन और भंडारण की अनुमति दी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत एसआईआई द्वारा उत्पादित कोवोवैक्स के लिए आपात उपयोग सूचीबद्धता जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!