लाइव न्यूज़ :

डीसीजीआई ने कोविशील्ड के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत के दवा नियामक डीसीजीआई ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके कोविशील्ड के उपयोग की अवधि उसके निर्माण की तारीख से छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने तक कर दी है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को लिखे एक पत्र में भारत के दवा महानियंत्रक वी जी सोमानी ने कहा कि एसआईआई को ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं , उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने डालने की मंजूरी दी जाती है।

डीसीजीआई ने कहा कि उन्हें ‘कांच की शीशियों में कई खुराक वाले कोविशील्ड टीके (10 खुराक- पांच मिलीलीटर) के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने में कोई आपत्ति नहीं है।

सोमानी ने पत्र में कहा, ‘‘आपको ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं, उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने डालने की मंजूरी दी जाती है , साथ ही आपको ऐसे भंडार की जानकारी इस कार्यालय और सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी, कसौली को भेजनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं