लाइव न्यूज़ :

डीसीजीआई ने दी रूसी कोविड टीके ‘स्पूतनिक वी’ को आपात इस्तेमाल की मंजूरी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 01:02 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कुछ शर्तों के साथ रूसी कोविड-19 टीके ‘स्पूतनिक वी’ को सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी और देश में तीसरे टीके की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारत के औषधि महानियंत्रक की इस मंजूरी से पूर्व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सोमवार को ही कुछ नियामकीय शर्तों के साथ ‘स्पूतनिक वी’ के सीमित आपात इस्तेमाल की सिफारिश की थी।

डीसीजीआई ने भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के ‘कोविशील्ड’ टीके को पहले ही आपात इस्तेमाल की मंजूरी जनवरी में दे दी थी।

सूत्रों ने बताया कि स्पूतनिक वी टीके की करीब 10 करोड़ खुराक अगले छह-सात महीने में आयात किये जाने की संभावना है।

इससे पहले रूस ने सोमवार को उम्मीद जताई थी कि उसके कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

रूसी राजदूत निकोलय कुदाशेव ने ट्वीट किया था, ‘‘हमने इस रिपोर्ट को देखा है कि विशेषज्ञों की समिति ने भारत में स्पूतनिक वी के इस्तेमाल की सिफारिश की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम निश्चित ही कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत सरकार के प्रयासों में योगदान देगा। हमें उम्मीद है कि डीसीजीआई से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू