लाइव न्यूज़ :

डीबीटी ने दो और संस्थानों में टीका जांच सुविधाओं का गठन किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई टीके के बढ़े हुए उत्पादन को देखते हुए जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने दो अतिरिक्त केंद्रों का गठन किया है ताकि जांच एवं टीकों को जारी करने से पहले प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया तेज की जा सके। यह जानकारी रविवार को जारी एक बयान में दी गई।

वर्तमान में देश में कसौली में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) है जो भारत में मानव इस्तेमाल के लिए इम्यूनोबायोलॉजिकल्स (टीका एवं एंटीसेरा) प्रमाण पत्र जारी करने और जांच की खातिर राष्ट्रीय नियंत्रण प्रयोगशाला है।

बयान में कहा गया है, ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने स्वायत्तशासी अनुसंधान संस्थानों -- नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस (एनसीसीएस), पुणे और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनीमल बायोटेक्नोलॉजी (एनआईएबी), हैदराबाद में दो टीका जांच सुविधाओं का गठन किया है।’’

इसने बताया कि दोनों टीका जांच सुविधाओं को सीडीएल के तौर पर बनाया गया है जिसमें पीएम-केयर्स फंड्स ट्रस्ट ने सहयोग दिया है।

बयान के मुताबिक, एनसीसीएस पुणे के केंद्र को जहां जांच एवं कोविड-19 टीकों को जारी करने के लिए सीडीएल के तौर पर अधिसूचित किया गया है, वहीं एनआईएबी, हैदराबाद को जल्द ही अधिसूचित किए जाने की उम्मीद है।

ये केंद्र प्रति महीने टीकों के करीब 60 बैच की जांच करेंगे। वे वर्तमान कोविड-19 टीके और मांग के मुताबिक नए कोविड-19 टीकों की जांच के लिए तैयार किए गए हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘इससे न केवल टीका निर्माण और आपूर्ति में तेजी आएगी बल्कि पुणे और हैदराबाद के टीका निर्माण केंद्र होने के कारण इनके संचालन में भी सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए