नागपुर के नए मेयर होंगे दयाशंकर तिवारी, भाजपा प्रत्याशी को मिले 107 वोट, संदीप जोशी ने दिया था इस्तीफा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 20:17 IST2021-01-05T16:34:30+5:302021-01-05T20:17:52+5:30

नागपुर नगर निगम में फिलहाल भाजपा के पास 107 सीटें हैं। नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि तिवारी को 107 वोट मिले।

dayashankar tiwari mayor nagpur BJP candidate gets 107 votes Maharashtra congress | नागपुर के नए मेयर होंगे दयाशंकर तिवारी, भाजपा प्रत्याशी को मिले 107 वोट, संदीप जोशी ने दिया था इस्तीफा

भाजपा ने शेष 26 महीने के कार्यकाल को जोशी और तिवारी के बीच आधा-आधा बांट दिया था। (file photo)

Highlightsनगर निगम में कुल सीटों की संख्या 151 है। आम सभा की मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मतदान हुआ।

नागपुरः भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर तिवारी मंगलवार को नागपुर नगर निगम के मेयर चुने गए। पूर्व मेयर संदीप जोशी ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने बचे हुए 13 महीने के कार्यकाल के लिए भाजपा के वरिष्ठ निगम पार्षद तिवारी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इससे पहले, नंदा जिचकर के मेयर के तौर पर ढाई साल पूरे होने के बाद भाजपा ने शेष 26 महीने के कार्यकाल को जोशी और तिवारी के बीच आधा-आधा बांट दिया था।

जोशी 19 नवंबर, 2019 को मेयर बने थे। नागपुर नगर निगम में फिलहाल भाजपा के पास 107 सीटें हैं। नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि तिवारी को 107 वोट मिले। नगर निगम में कुल सीटों की संख्या 151 है। आम सभा की मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मतदान हुआ।

भाजपा के तय फार्मूले के तहत अब आगामी 13 महीने के लिए दयाशंकर तिवारी के हाथों में महापौर पद होगा। इसके साथ ही उपमहापौर भी बदलेगा। वर्तमान उपमहापौर मनीषा कोठे ने भी इस्तीफा दे दिया है। 22 नवंबर 2019 के दिन जोशी ने महापौर का पद संभाला था।

गौरतलब है कि 8 जनवरी तक जोशी का कार्यकाल था, पर 19 दिन पहले इस्तीफा देने से कई प्रकार की चर्चा मनपा में होती रही, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में पराजित होने के तीन दिनों के बाद जोशी कोविड पॉजीटिव हो गए।

Web Title: dayashankar tiwari mayor nagpur BJP candidate gets 107 votes Maharashtra congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे