मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:47 IST2020-12-06T20:47:48+5:302020-12-06T20:47:48+5:30

Day temperatures rise in many districts of Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

भोपाल, छह दिसंबर मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस सप्ताह औसतन दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर सहित 21 जिलों में शनिवार एवं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मिश्रा ने बताया कि भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमन 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने कहा कि भोपाल का अधिकतम तापमान दिसंबर में पिछले तीन सालों (वर्ष 2017, 2018 एवं 2019) में 30 डिग्री सेल्सियस को नहीं छुआ है।

मिश्रा ने बताया कि शनिवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस एवं ग्वालियर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वहां के दिसंबर के सामान्य तापमान से अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन का तापमान पश्चिमी विक्षोम के कारण बढ़ा है। इसके चलते दिन के समय मध्यप्रदेश में ठंड लाने वाली उत्तर दिशा से आने की हवाओं की बजाय दक्षिण-पश्चिम से आ रही हैं और तापमान बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Day temperatures rise in many districts of Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे