लाइव न्यूज़ :

आगरा में दिन दहाड़े डॉक्टर के घर में लूटपाट

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:53 IST

Open in App

आगरा, 24 मई उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत केके नगर में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक चिकित्सक के घर से कथित रूप से सात लाख रुपये, आभूषण आदि लूट लिये। बदमाशों ने पिस्टल तानकर डॉक्टर व घर के अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित फिरोजाबाद के खैरगढ़ में सीएचसी पर तैनात हैं और सोमवार शाम चार बजे बदमाश मकान खरीदने के लिए उसे देखने के बहाने घर में घुस गए।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने डॉक्टर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर मौजूद अन्य परिजनों को कब्जे में लिया और अलमारी की चाबी लेकर अन्य बदमाशों ने नकदी, गहने व अन्य सामान लूट लिया और फिर डॉक्टर का स्कूटर लेकर भाग निकले।

बाद में डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) रोहन पी बोत्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

डॉ.रजनीकांत के अनुसार, बदमाश उनके घर से सात लाख रुपये, गहने, लेपटॉप, घडियां ले गये और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी बदमाश उखाड़ कर ले गये।

इस संबंध में एसपी सिटी बोत्रे ने बताया कि बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है तथा डॉक्टर के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो