लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः एक और कद्दावर नेता के भाजपा को अलविदा कहने के कयास, तृणमूल नेता से मिलने के बाद सियासी अटकलें तेज

By अभिषेक पारीक | Updated: June 12, 2021 22:06 IST

मुकुल रॉय की भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में वापसी के बाद एक और नेता के पार्टी बदलने के कयास लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव बनर्जी के भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजीब बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव कुणाल घोष से उनके आवास पर मुलाकात की। हाल ही में मुकुल रॉय ने भाजपा को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। 

मुकुल रॉय की भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में वापसी के बाद एक और नेता के पार्टी बदलने के कयास लग रहे हैं। भाजपा नेता राजीब बनर्जी शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव कुणाल घोष के आवास पर मिलने पहुंचे थे। जिसने इन कयासों को और हवा दी। हालांकि घोष ने मुलाकात को औपचारिक बताया है। बनर्जी ने भी इसे औपचारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि मैं अभी भी भाजपा में हूं और तृणमूल कांग्रेस में जाने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

बनर्जी ने हाल ही में एक पोस्ट लिखी थी। जिसे लेकर उनसे जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो मुझे सही लगा वो मैंने लिखा। कुछ चीजें थीं जो मुझे पसंद  नहीं आई। मैंने उन्हीं के बारे में लिखा। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि चुनाव के बाद हिंसा भड़कने की वजह से राष्ट्रपति शासन लगाना जनादेश का अपमान होगा। मंगलवार के पार्टी की बैठक में मुकुल रॉय और राजीब बनर्जी ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके चलते भी अटकलें तेज हो गई।

ममता सरकार में वनमंत्री थे बनर्जी

राजीब बनर्जी ममता सरकार में वन मंत्री रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव से पूर्व ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। इसके बाद भाजपा की टिकट पर दोमजुर विधानसभा चुनाव से चुनाव भी लड़ा, लेकिन वे जीतने में कामयाब नहीं रहे। 

मुकुल रॉय भी कह चुके हैं अलविदा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद से ही सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला है। भाजपा नेता एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है कि वे पार्टी में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते कद से नाराज थे। मुकुल रॉय को भाजपा ने 2017 में शामिल किया था और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos