लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली मामले में दाऊद का सहयोगी परवीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:58 IST

Open in App

ठाणे, 18 सितंबर पुलिस ने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी तारिक परवीन को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी परम बीर सिंह भी आरोपी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि परवीन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। तारिक अब्दुल करीम मर्चेंट उर्फ ​​तारिक परवीन (55) एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में बंद है और वह यहां ठाणे नगर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था।

इस प्राथमिकी में सिंह सहित 20 से अधिक लोगों के नाम हैं। सिंह मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे थे। यह मामला बिल्डर केतन तन्ना की शिकायत पर दर्ज किया गया है। तन्ना ने आरोप लगाया था कि जब सिंह ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर