महाराष्ट्र के ठाणे में दाऊद गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:39 IST2021-07-15T22:39:05+5:302021-07-15T22:39:05+5:30

Dawood gang member arrested in Thane, Maharashtra | महाराष्ट्र के ठाणे में दाऊद गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में दाऊद गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

ठाणे, 15 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दाऊद इब्राहिम गिरोह के एक सदस्य को पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी कई वारदातों में वांछित था।

उन्होंने कहा कि सैयद अब्बास तुबलानी (32) ने अपना नाम बदलकर जसीम रेबल तुबलानी रख लिया था और वह नकली पासपोर्ट पर देश के बाहर घूमता था।

वरिष्ठ निरीक्षक संजय शिंदे ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया। एईसी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से नकली पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dawood gang member arrested in Thane, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे