लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम की गैंग से जुड़े हो सकते हैं केरल गोल्ड स्मगलिंग केस के तार, NIA जांच में हुआ खुलासा

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2020 14:02 IST

एनआईए जांच में केरल गोल्ड स्मगलिंग केस के सभी आरोपियों का संपर्क माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सोना तस्करी मामले में जाँच कर रही NIA ने बड़ा खुलासा किया है। NIA ने बताया है कि केरल सोने की तस्करी मामले में दाऊद इब्राहिम के गैंग की भूमिका हो सकती है।  

नई दिल्ली: केरल सोना तस्करी (Kerala gold smuggling case) मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने बुधवार को एक कोर्ट में बताया है कि केरल सोने की तस्करी मामले में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के गैंग (Dawood Ibrahim D Company) की भूमिका हो सकती है।

एजेंसी ने कहा कि सोने की तस्करी से मिलने वाले मुनाफे का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और आतंकी कृत्यों में होने की संभावना संबंधी खुफिया जानकारी मिली है।

NIA ने की 180 दिन तक सभी आरोपियों के हिरासत की मांग 

NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए ने बताया कि मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए 180 दिन तक सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। एजेंसी ने सभी आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध किया है। एनआईए ने कहा है कि हिरासत के दौरान मामले के पांचवें आरोपी रमीज ने खुलासा किया है कि उसने तंजानिया में एक हीरा कारोबार शुरू करने का प्रयास किया था और बाद में उसने तंजानिया में एक सोने का खनन लाइसेंस प्राप्त करने का प्रयास किया था।

एनआईए के मुताबिक, मामले में एक आरोपी, रमीस ने बताया है कि उसका तंज़ानिया में हीरों का कारोबार था और उसने वो सोना यूएई में बेचा था। NIA ने अपनी दलील में UN सिक्योरिटी काउंसिल सैंक्शन्स कमिटी की ओर से दाउद इब्राहिम पर की गई टिप्पणी का ज़िक्र किया है और दाउद गैंग की अफ्रीका में गतिविधियों पर अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेज़री की तरफ से प्रकाशित की गई फैक्ट शीट भी जोड़ी है।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं