लाइव न्यूज़ :

बेटियों ने कोविड-19 जांच के डर से बुजुर्ग पिता का शव तीन दिन तक घर में रखा, बेटी ने की खुदकुशी, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2021 21:13 IST

बेटियों को डर था कि पिता की मौत के बाद उनकी जांच की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें पृथक-वास में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देक्षत-विक्षत शव बुधवार को विरार के गोकुल कस्बे में उनके घर से मिला।छोटी बेटी स्वप्नाली (36) ने दिन में नवापुर में समुद्र में छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।कोविड-19 की चपेट में न आ जाएं और फिर पृथकवास में रहना पड़े।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में सामने आई एक दुखद घटना में बेटियों ने कोविड-19 जांच के डर से बुजुर्ग पिता का शव तीन दिन तक घर में रखा। इस दौरान एक बेटी ने खुदकुशी कर ली, जबकि अपनी जान देने का प्रयास करने वाली दूसरी बेटी को बचा लिया गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बेटियों को डर था कि पिता की मौत के बाद उनकी जांच की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें पृथक-वास में रखा जाएगा। अरनाला सागरी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने कहा कि सेवानिवृत राशन अधिकारी हरिदास सहरकर का क्षत-विक्षत शव बुधवार को विरार के गोकुल कस्बे में उनके घर से मिला।

अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब सहरकर की छोटी बेटी स्वप्नाली (36) ने दिन में नवापुर में समुद्र में छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि सहरकर की रविवार को घर पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने इस डर से उनके शव को घर पर रख दिया कि वे कोविड-19 की चपेट में न आ जाएं और फिर पृथकवास में रहना पड़े।

उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की बड़ी बेटी विद्या (40) ने नवापुर में समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली और उसका शव मंगलवार को पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि छोटी बेटी ने उसी तरह आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुरू में आत्महत्या के प्रयास के मामले की जांच कर रही थी और अब दुर्घटनावश मौत के दो मामले दर्ज किए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं