लाइव न्यूज़ :

भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार की बेटी ने जद(एस) के बारे में ट्वीट कर राजनीतिक अटकलों को बल दिया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता एच एन अनंत कुमार की बेटी ने बृहस्पतिवार को जनता दल (सेक्युलर) को एक ‘‘बहुत मजबूत राजनीतिक ताकत’’ बताया, जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

विजेता अनंत कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक की राजनीति क्यों रूचिकर है? जद(एस) एक बहुत मजबूत राजनीतिक ताकत है। ’’

कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के तौर पर बसवराज बोम्मई के शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। बोम्मई ने बी एस येदियुरप्पा की जगह ली है।

उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा के साथ दिवंगत अनंत कुमार ने राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाई थी।

विजेता ने अपने ट्वीट पर एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हर चीज सिर्फ सीटों के संदर्भ में नहीं मापी जा सकती।’’ दरअसल, टिप्पणी में कहा गया था कि जद(एस) एक या दो लोकसभा क्षेत्रों में ही एक मजबूत राजनीतिक ताकत है।

वहीं, फौरी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने विजेता की टिप्पणी को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं उनका अपनी पार्टी और लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रिया अदा करता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (विजेता) और उनकी मां तेजस्विनी अनंत कुमार, जो प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं, का पार्टी में स्वागत किया जाएगा, यदि वे शामिल होना चाहें तो।’’ उन्होंने मां-बेटी को महत्व नहीं देने को लेकर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा नीत पार्टी पर निशाना साधने की भी कोशिश की।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘यदि उनकी मां हमारी पार्टी में आती हैं तो हम उनका अपार खुशी के साथ स्वागत करेंगे, मैं नहीं जानता कि भाजपा ने उन्हें महत्व दिया है या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह और उनकी मां (विजेता और तेजस्विनी) हमारी पार्टी में आती हैं तो हम उनका सम्मान और समर्थन करेंगे। ’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके ट्वीट में कोई संकेत है, कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘देखते हैं, आने वाले दिनों में राजनीति में कई बदलाव होने हैं। हमें धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा तेजस्वी सूर्या को बेंगलोर दक्षिण से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने से तेजस्विनी कथित तौर पर नाराज थीं और इससे उनके समर्थकों में भी रोष छा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?