लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर बेटी जाह्नवी कपूर ने उनका एक पत्र साझा किया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर हाथ से लिखा उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है।

‘‘गुंजन सक्सेना : द कारिगल गर्ल’’ की अभिनेत्री (जाह्नवी) ने इंस्टाग्राम पर यह नोट (पत्र) साझा किया है और जिस पर ‘मिस यू’ लिखा हुआ है।

हाथ से लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरी लब्बू। दुनिया में तुम सबसे अच्छी बच्ची हो।’’

गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी का शव दुबई के होटल में 24 फरवरी 2018 को मिला था। होटल के कमरे में बाथटब में कथित तौर पर डूबने से उनकी मौत हुई थी। उनकी अचानक हुई मृत्यु ने उनके परिवार, मित्र एवं प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था।

श्रीदेवी का विवाह फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुआ था और उनकी दो बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के साथ दिख रही हैं। 

श्रीदेवी ने 1967 में तमिल फिल्म ‘कंदन करूनाई’ से चार साल की उम्र में अभिनय की शुरूआत की थी और एक अन्य तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ से बतौर अभिनेत्री फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म 1976 में आयी थी और उस वक्त श्रीदेवी महज 13 वर्ष की थी ।

बॉलीवुड की 1975 में आयी फिल्म ‘जूली’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय की शुरूआत की। बाद में वह भारतीय सिने जगत में छायी रही और लोकप्रिय रही। श्रीदेवी की कई फिल्में हिट रहीं, जिनमें चांदनी, सदमा, चालबाज, लम्हें, खुदा गवाह एवं जुदाई प्रमुख है।

श्रीदेवी ने 15 साल तक अभिनय से दूर रहने के बाद 2012 में फिर से हिंदी फिल्म ‘इंगलिश विंगलिश’ के जरिए वापसी की। इसके बाद, उन्होंने तमिल में ‘पुली’ (2015) एवं ‘मॉम’ (2017) में भी अभिनय किया, जिसके लिये उन्हें मरणोंपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया ।

श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है।

बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ की रिलीज से कुछ महीने पहले श्रीदेवी की 54 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO