लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री की बहू और पोती मृत पायी गयी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:32 IST

Open in App

रायपुर, 31 जनवरी छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री की बहू और पोती रायपुर में अपने घर पर मृत पाए गए। उनके एक रिश्तेदार सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

खम्हारडीह थाने की प्रभारी (एसएचओ) ममता शर्मा अली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नेहा धृतलहरे (30) और उनकी बेटी अनन्या (9) के शव शनिवार रात को शंकर नगर इलाके में स्थित उनके घर के एक कमरे के बिस्तर के बक्से में पाए गए।

नेहा, तरुण धृतलहरे की पत्नी थीं। तरुण दिवंगत डीपी धृतलहरे के बेटे हैं, जो अजीत जोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (2000-2003) में मंत्री थे।

अली ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, तरुण शनिवार को रायपुर से बाहर थे और जब नेहा के भाई अपनी बहन और भांजी को लेने के लिए यहां पहुंचे, तो उन्होंने घर को बंद पाया।

एसएचओ ने बताया, “जब नेहा ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने अपनी दूसरी बहन से संपर्क किया जो पास में रहती है। दोनों ने घर का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने तरुण के बहनोई और एक अन्य व्यक्ति को घर के अंदर देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और बाद में महिला और लड़की के शव बेड बॉक्स के अंदर पाए गए।

अधिकारी ने बताया, "घर के अंदर मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया और उनके साथी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने उनके मुताबिक, दोनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।"

उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे के कारण का पता तुरंत नहीं चल सका है और आगे की जांच चल रही है।

इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि इस सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

ट्विटर पर घटना के बारे में आई एक खबर साझा करते हुए, सिंह ने लिखा, "छत्तीसगढ़ में जंगल राज पॉर्ट-2 शुरू हो गया है। अब यहां कांग्रेस की सरकार है, चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, लूट करने वाले अपराधियों को खुली छूट है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे पुलिस बेबस है और जनता लाचार। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गहरी नींद में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग