लाइव न्यूज़ :

बेटी ने आत्महत्या की, पिता ने चार लोगों पर लगाया उकसाने का आरोप

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:39 IST

Open in App

नोएडा, 29 अप्रैल थाना जेवर क्षेत्र के सबौता गांव में रहने वाली एक युवती द्वारा 18 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने बीती रात को चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि आरोपी मृतका के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के सबौता गांव में रहने वाली युवती ने 18 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने इस मामले में बीती रात को थाना जेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि सोनू, कंछी, अरविंद सहित 4 लोग उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, काफी समझाने बुझाने के बाद भी इन लोगों ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा जिससे परेशान हो कर उसने आत्महत्या कर ली।

अपर उपायुक्त ने बताया कि थाना जेवर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल