लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख के रूप में दत्तू का कार्यकाल पूरा हुआ

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। इस दौरान आयोग ने 4.2 लाख मामलों का निपटान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्हें दो दिसंबर 2015 को भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत होने के बाद 29 फरवरी 2016 को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सातवें अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति एच एल दत्तू का कार्यकाल आज पूरा हो गया। अभी यह पता नहीं है कि आयोग का अगला अध्यक्ष कौन होगा।''

आयोग ने एक बयान में कहा, ''उनके कार्यकाल के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन की कुल 3,91,937 शिकायतें दर्ज की गईं। नए और पुराने 4,20,913 मामलों का निपटान किया गया। आयोग की सिफारिश पर सरकारी अधिकारियों द्वारा 268 मामलों में वित्तीय राहत के रूप में 84,31,94,593 रुपये का भुगतान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू