रॉ में काम कर चुके IPS सुबोध कुमार होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, पडसलगीकर बने महाराष्ट्र के नए DGP
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 30, 2018 23:25 IST2018-06-30T23:23:14+5:302018-06-30T23:25:38+5:30
पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आईपीएस अधिकारी जयसवाल (55) 1985 बैच के हैं। वे केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) में भी सेवाएं दी हैं।

रॉ में काम कर चुके IPS सुबोध कुमार होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, पडसलगीकर बने महाराष्ट्र के नए DGP
मुंबई, 30 जून। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। उन्होंने शनिवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। अब तक मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर रहे दत्ता पडसलगीकर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आईपीएस अधिकारी जयसवाल (55) 1985 बैच के हैं। वे केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) में भी सेवाएं दी हैं।
#Maharashtra: Former Commissioner of Police Datta Padsalgikar (officer in left) takes over as the new Director General of Police of Maharashtra, while Senior IPS officer Subodh Kumar Jaiswal (officer in right) took charge as the new police commissioner of Mumbai. pic.twitter.com/7Vplq3zrsj
— ANI (@ANI) June 30, 2018
राज्य सरकार ने हाल ही में जायसवाल को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र वापस आना चाहते हैं। जायसवाल मुंबई पुलिस में पहले भी सेवा दे चुके हैं। वे कई करोड़ रुपए के जाली स्टांप पेपर घोटाले की जांच करने वाले विशेष जांच दल के प्रमुख थे। वहीं एटीएस में डीआईजी भी रहे चुके हैं और उन्होंने सितंबर 2006 में मालेगांव में हुए विस्फोट मामले जांच भी है।