पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई गई

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2023 15:10 IST2023-03-28T14:54:24+5:302023-03-28T15:10:02+5:30

PAN-AADHAR LINK: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की समयसीमा को एक बार फिर बढ़ाया गया है। इसे 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, आपको 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।

Date for linking PAN and Aadhaar extended to June 30 | पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई गई

पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की समयसीमा बढ़ी (फाइल फोटो)

Highlightsपैन और आधार कार्ड को लिंक करने की तारीख बढ़ाई गई, 30 जून 2023 तक मिली मोहलत।30 जून, 2023 तक 1 हजार रुपये जुर्माने देकर आधार-पैन को लिंक किया जा सकता है।पैन और आधार को आसानी से ऑनलाइन माध्यम से लिंक किया जा सकता है।

नई दिल्ली: पैन और आधार कार्ड़ को लिंक करने की तारीख 30 जून तक 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह समयसीमा 31 मार्च को खत्म हो रही थी। बहरहाल, अब बढ़ हुई तारीख के बाद इसे 30 जून तक 1 हजार रुपये जुर्माना देकर लिंक किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 30 जून के बाद आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

पैन और आधार को कैसे कर सकते हैं लिंक?

पैन और आधार कार्ड को अभी तक आपने अगर लिंक नहीं किया है तो इसे अभी भी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा। यहां आपको बाईं ओर Quick Links सेक्शन नजर आएगा।

इस सेक्शन में आप Link Aadhaar पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर आप एक दूसरे पेज जाएंगे। यहां अपने पैन कार्ड की डिटेल डालें और फिर इसी के नीचे आधार कार्ड में दर्ज नंबर भी डलना होगा। इसके बाद validate पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे डाल दें। इसके बाद 1000 रुपये जुर्माना भरने के लिए नया पेज खुलेगा। इस जुर्माने का भुगतान कीजिए और फिर आपका पैन-आधार लिंक हो जाएगा।

बता दें कि एक अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 के बीच जुर्माने की राशि 500 रुपये थी। इसके बाद 1 जुलाई, 2023 से जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई थी।

Web Title: Date for linking PAN and Aadhaar extended to June 30

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे