लाइव न्यूज़ :

डाटा संरक्षण विधेयक को शीघ्रता से पारित किए जाने की आवश्यकता: सीडीएस रावत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि संसद में 2019 में पेश किए गए डाटा संरक्षण विधेयक को जल्द से शीघ्रता से पारित किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि डिजिटल जगत में डाटा चोरी एक आम अपराध बन गया है।

रावत ने केरल पुलिस द्वारा आयोजित वार्षिक हैकिंग और साइबर सुरक्षा ब्रीफिंग के 14 वें संस्करण की शुरुआत करते हुए कहा कि ''हमारी डिजिटल संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के प्रयासों को तालमेल बैठाने की आवश्यकता है।''

सीडीएस ने कहा कि भारत में एक समर्पित साइबर सुरक्षा कानून नहीं है और राष्ट्रीय स्तर पर 'वर्चुअल स्पेस' के प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा की आवश्यकता है।

रावत ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल स्पेस के प्रबंधन के लिए एक ढांचे की आवश्यकता है। कई सरकारी एजेंसियां ​​​​साइबर सुरक्षा से निपटती हैं। हमारी रक्षा सेवाओं में साइबर विशेषज्ञ हैं और राज्य पुलिस के पास साइबर सेल हैं। विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और अन्य निजी क्षेत्र की संस्थाओं के साथ काम करने वाले इन विशेषज्ञों के प्रयासों को हमारी डिजिटल संपत्तियों को प्रभावी ढंग से सुरक्षित करने के एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा, ''डाटा सुरक्षा अभी तक एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिकतर देशों में डाटा सुरक्षा कानून हैं। 2019 में पेश किए गए डाटा संरक्षण विधेयक को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हमें इसे शीघ्रता से पारित करने की आवश्यकता है क्योंकि डाटा चोरी डिजिटल दुनिया में एक आम अपराध बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा