लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीकों के कोविड- 19 वायरस के नये स्वरूप पर प्रभाव का डाटा उपलब्ध नहीं : चौबे

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों के यूरोपीय कोविड- 19 वायरस के नये स्वरूप पर प्रभाव का कोई डाटा उपलब्ध नहीं है।

कोविड-19 के इस नये स्वरूप की शुरुआत ब्रिटेन ओर दक्षिण अफ्रीका से हुई और इसकी मौजूदगी डेनमार्क, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, इटली, स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, लेबनान और सिंगापुर सहित कई अन्य देशों में दर्ज की गई है।

राज्यसभा में एक लिखित सवाल में यह पूछे जाने पर कि क्या कोविशील्ड और कोवैक्सीन यूरोपीय कोविड-19 वायरस के नये स्वरूप से सुरक्षा प्रदान करते हैं, चौबे ने कहा, ‘‘इन टीकों के संबंध में विशेष रूप से नए यूरोपियन कोविड- 19 वायरस स्ट्रेन पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।’’

कोविशील्ड टीके का उत्पादन सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा कोवैक्सीन टीके का उत्पादन भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रस्ताव पर परामर्श करते समय इस बात पर ध्यान दिया कि ‘इनएक्टिवेटेड’ होल विरियोन कोरोना वायरस वैक्सीन में म्यूटेटेड कोरोना वायरस स्ट्रेन को लक्षित करने की संभावना है।

चौबे ने कहा कि यूरोप के अनेक देश तथा अमेरका में कोविड-19 के मामले की संख्या में पुन: वृद्धि होती दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने 14 दसंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन को सास-कोवी-2 के नए रूप की सूचना भेजी थी और वर्तमान में ब्रिटेन में यह नया रूप सोस-कोवी-2 वायरस की तुलना में वायरस फैलाने में अधिक प्रभावी हो गया है।

चौबे ने कहा कि 29 जनवरी तक लगभग 61 देश (ब्रिटेन सहित) ने ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नये स्वरूप की सूचना दी है।

भारत में इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तहत ब्रिटेन जाने वाली सभी हवाई उड़ानों को 23 दिसंबर 2020 से 7 जनवरी 2021 तक प्रतिबंधित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से आने और जाने वाली सीमित अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ान सेवा आठ जनवरी को बहाल की गई। इन मार्गों पर आवागमन को क्रमिक रूप से प्रारंभ में केवल पांच अंतराष्ट्रीय विमानपत्तनों दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद तथा चेन्नई को अनुमित दी गई है।

चौबे ने बताया कि ब्रिटेन से पहुंचने वाले सभी यात्रियों को निगेटव-आरटी-पीसी आर जांच रिपोट लानी होगी जो यात्रा आरंभ करने के 72 घंटे पूर्व की होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां