लाइव न्यूज़ :

डाटा फर्म का सर्वेक्षण: मोदी की सबसे अधिक 55 प्रतिशत स्वीकृति

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में स्वीकृति पर नजर रखने वाली डाटा फर्म के सर्वेक्षण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 55 प्रतिशत स्वीकृति रेटिंग के साथ विश्व नेताओं में शीर्ष पर हैं।

वैश्विक स्तर पर सर्वेक्षण एवं अनुसंधान करने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट नामक फर्म के नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक 75 प्रतिशत लोगों ने मोदी का समर्थन किया जबकि 20 प्रतिशत ने उन्हें स्वीकार नहीं किया जिससे उनकी कु₨ल स्वीकृति रेटिंग 55 रही है जो सबसे अधिक है।

इसी प्रकार जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक रही है जिसका अभिप्राय है कि उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है।

वेबसाइट के मुताबकि भारत में सर्वेक्षण के दौरान नमूने का आकार 2,126 रहा और इसमें त्रृटि की संभावना 2.2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल