लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन को मान्यता दिलाने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ आंकड़े साझा किये जा रहे हैं: सरकार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत बायोटेक के टीके ‘कोवैक्सीन’ को मान्यता दिलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ आंकड़े साझा किये जा रहे हैं और वह इसे जल्द से जल्द हासिल करना चाहती है।

‘कोवैक्सीन’ को डब्ल्यूएचओ की मान्यता पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे पूरा करने के लिए भारत बायोटेक और डब्ल्यूएचओ दोनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आंकड़ा साझा किया जा रहा है और हम इस उपलब्धि को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने 24 मई को सरकार को सूचित किया था कि उसने कोवैक्सीन से जुड़े 90 प्रतिशत दस्तावेज पहले ही डब्ल्यूएचओ में जमा करा दिए हैं, ताकि टीके को आपात इस्तेमाल के लिये सूचीबद्ध (ईयूएल) कराया जा सके।

बीबीआईएल ने अप्रैल में डब्ल्यूएचओ के ईयूएल के लिए आवेदन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?