लाइव न्यूज़ :

डीएआरपीजी की कर्मचारियों को चेतावनी: मास्क नहीं पहनने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 10, 2020 00:22 IST

कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएआरपीजी ने एक दिन में 20 से अधिक कर्मचारियों को कार्यालय आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएआरपीजी ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है

नयी दिल्ली: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर वे मास्क पहने हुए नहीं मिलेंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंश मंत्रालय के अंतर्गत तीन विभागों में डीएआरपीजी एक है।

विभाग ने कहा, ‘‘ कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को हमेशा मास्क पहनना होगा। अगर कार्यालय में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करता हुआ कोई कर्मचारी मिला तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’

कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएआरपीजी ने एक दिन में 20 से अधिक कर्मचारियों को कार्यालय आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

विभाग ने आदेश में कहा, ‘‘ दिन में कार्यालय में 20 से अधिक कर्मचारियों/ अधिकारियों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके तहत रोस्टर बनाओ। बाकी बचे हुए कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।’’ हालांकि, कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह निर्देश डीएआरपीजी का आंतरिक आदेश है और यह भारत सरकार के सभी कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल