लाइव न्यूज़ :

दरगाह दीवान ने कश्मीर में नागरिकों की हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:01 IST

Open in App

जयपुर, आठ अक्टूबर अजमेर स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि यह कश्मीर के विकास को बेपटरी करने के लिये आतंकवादियों की साजिश है।

खान ने लक्षित लोगो की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि ‘‘समय आ गया है कि हम सभी बचे हुए आतंकवादियों और उनकी जड़ो को कश्मीर से उखाड फेंके ओर भारत के प्रत्येक नागरिक के लिये एक नया कश्मीर और सब के लिये एक समान कश्मीर बनाने के लिये भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करें।’’

एक बयान में उन्होंने कहा कि ‘‘इस्लाम की गलत समझ के कारण आतंकवाद को अपनाने वाले लोगो का एक सीमांत वर्ग शांतिप्रिय लोगों के बडे़ हिस्से को नए कश्मीर में बदलने से नहीं रोक सकता।’’

दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख ने कहा कि सूफीवाद की प्राथमिक और बुनियादी शिक्षा मानवता के लिये प्रेम है।

लक्षित हत्या की ताजा घटना में बृहस्पतिवार को श्रीनगर में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू