लाइव न्यूज़ :

दारेकर बीएमसी आयुक्त के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:26 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने सोमवार को कहा कि मुंबई महानगर में कोविड-19 की स्थिति को लेकर उनके द्वारा भेजे गए ‘सैकड़ों पत्रों’ का जवाब नहीं देने पर वह बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे।

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दारेकर ने कहा कि पत्रों में उन्होंने कोविड-19 को लेकर किए जा रहे गलत काम को रेखांकित किया गया था, कुछ सलाह दी थी और कुछ सूचना मांगी थी।

विधानमंडल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में दारेकर ने कहा, ‘‘बीएएमसी आयुक्त ने दो पंक्ति का जवाब भी देने की भी शिष्टता नहीं दिखाई।’’

उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से लिखी गई चिट्ठी का जवाब देने में ‘हीला-हवाली’ की गई और विधायिका के तहत प्राप्त मेरे अधिकारों से न्याय नहीं किया गया।

दारेकर ने कहा, ‘‘इसलिए मैं बीएमसी आयुक्त के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे