लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन को लेकर दानवे का दावा हास्यास्पद : राउत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने किसानों के प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताने के केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दावे को हास्यास्पद बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर यह सच है तो केन्द्र सरकार को पड़ोसी देशों को सबक सिखाना चाहिये।

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार को यह तय करना चाहिये कि वह नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध का जल्द समाधान निकालना चाहती है या नहीं।

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी।

सरकार ने इन कानूनों का बचाव करते हुए कहा है कि इससे आने वाले वक्त में किसानों को फायदा होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

केन्द्रीय मंत्री दानवे ने बुधवार को दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।

राउत ने दानवे के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''शिवसेना ने केन्द्रीय मंत्री के इस बयान को गंभीरता से लिया है...अब, यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह दोनों पड़ोसी देशों को सबक सिखाए। ''

उन्होंने कहा कि शिवसेना इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिये दानवे की ''आभारी'' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है