लाइव न्यूज़ :

दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत मिलेगा मुंबई प्रेस क्लब का 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' सम्मान

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी को मुंबई प्रेस क्लब द्वारा 2020 के लिए मरणोपरांत 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी।

सिद्दीकी की अफगानिस्तान में अपने काम के दौरान मृत्यु हो गयी थी। सिद्दीकी ने लंबे समय तक यहां वित्तीय राजधानी में काम किया था। बाद में वह नयी दिल्ली में काम करने लगे थे और वह समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुख्य फोटोग्राफर थे।

क्लब ने कहा कि सिद्दीकी को रोहिंग्याओं और संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए आंदोलन से लेकर कोविड-19 और अफगानिस्तान गृहयुद्ध तक उनकी बेहतरीन तस्वीरों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण 29 दिसंबर को एक डिजिटल कार्यक्रम में वार्षिक 'रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म' प्रदान करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर भाषण भी देंगे।

क्लब ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रेम शंकर झा (83) को उनकी आजीवन उपलब्धियों के लिए रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

क्लब ने कहा कि पुरस्कार समारोह के 10वें संस्करण के तहत सिद्दीकी और झा के अलावा, 24 अन्य विजेताओं को 12 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?