लाइव न्यूज़ :

गुजरात के डांग को घोषित किया जाएगा सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक खेती वाला जिला

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 नवंबर पूर्वी गुजरात के आदिवासी जिले डांग को सौ प्रतिशत ‘ऑर्गेनिक’ खेती वाले जिले का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खेती के समूचे इलाके में किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और राज्य सरकार इसके लिए कदम उठा रही है।

पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार हर किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये दे रही है, जिससे कि वे ऑर्गेनिक खेती अपना सकें।

मंत्री ने कहा, “पश्चिमी भारत में पहली बार, गुजरात के डांग जिले को सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक खेती वाला जिला घोषित किया जाएगा। राज्यपाल द्वारा 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। जिले के किसान खेती के ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जो उर्वरकों और कीटनाशकों से मुक्त हों।”

उन्होंने कहा कि राज्य में रासायनिक उर्वरकों की 38 से 40 लाख टन खपत होती है जिसके लिए सरकार 4,200 से 4,300 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। डांग के जिलाधिकारी बी के पंड्या ने कहा कि जिले में 58,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में से कम से कम 70 से 80 प्रतिशत जमीन पर खेती के पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं, जिनके लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में है और लगभग 12,000 किसानों को सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल करने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है और पशुओं की देखभाल के लिए उन्हें 900 रुपये दिए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह