लाइव न्यूज़ :

91 साल बाद फिर शुरू हुआ 'दांडी मार्च', प्रधानमंत्री ने यात्रा को दिखाई हरी झंडी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को साबरमती आश्रम से नवसारी जिले के दांडी गांव तक पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाई, जिससे 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में निकले दांडी मार्च या नमक मार्च का इतिहास फिर से जीवंत हो गया।

यह मार्च "आजादी का अमृत महोत्सव" का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ समारोह की शुक्रवार को शुरुआत की।

75वीं वर्षगांठ का समारोह 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 81 लोगों ने पदयात्रा शुरू की। वे 386 किमी दूर नवसारी के दांडी तक जाएंगे। 25 दिन की इस पदयात्रा का समापन पांच अप्रैल को होगा।

महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘नमक सत्याग्रह’ की घोषणा करते हुए 78 लोगों ने 12 मार्च 1930 से दांडी यात्रा शुरू की थी। नमक पर अंग्रेजों के दमनकारी ‘कर’ के खिलाफ यह राष्ट्रपिता का अहिंसक विरोध था जिसकी भारत की आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका रही।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मार्च पांच अप्रैल को दांडी पहुंचेगा।

पूरे दिन चलने के बाद, यात्रा पर निकले लोगों ने शुक्रवार रात अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित असलाली गांव में पड़ाव डाला।

उन्हीं में से एक हैं मध्य प्रदेश के रहने वाले डॉ. अनंत दुबे, जिनके दादा 1930 में दांडी यात्रा में गांधी के साथ चले थे।

दुबे ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आज उसी रास्ते पर चल रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के नारे दिए। गांधी इन्हीं सिद्धांतों में विश्वास करते थे।"

21 स्थानों पर मार्च के पड़ाव होंगे, जहां स्वच्छता, पर्यावरण, सुरक्षा और जल संरक्षण के क्षेत्रों में हो रहे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों पर प्रकाश डालने वाले विविध कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो