दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:11 IST2021-02-05T17:11:06+5:302021-02-05T17:11:06+5:30

Dancer youth shot dead in Dumka | दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या

दुमका में डांसर युवक की गोली मारकर हत्या

दुमका (झारखण्ड), पांच फरवरी झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पहाड़ी-जंगल में पुलिस ने शुक्रवार को 25 वर्षीय डांसर युवक का शव बरामद किया जिसकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वाले की पहचान मंगल चालक उर्फ मृणाल चालक के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चालक जिले के मोची पाड़ा इलाक का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 2 कारतूस के खाली खोखे एवं एक कारतूस के अलावा कागज में लपेटा हुआ गांजा और एक कैंची बरामद किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dancer youth shot dead in Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे