लाइव न्यूज़ :

डांस बार मामला: महाराष्ट्र सरकार पर आरोप- 'बार मालिकों से साठ-गांठ, इसीलिए कोर्ट में रखा कमजोर पक्ष'!

By भाषा | Updated: January 17, 2019 15:32 IST

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर बार मालिकों के साथ साठ-गांठ का आरोप लगाया है। 

Open in App

मुंबई, 17 जनवरीः राकांपा ने महाराष्ट्र सरकार पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसने बार मालिकों के संघ के साथ कथित साठ गांठ के कारण डांस बार पर प्रतिबंध के मामले में उच्चतम न्यायालय के समक्ष कमजोर पक्ष रखा। उसने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कानूनी कदम उठाने की मांग की कि राज्य में डांस बार फिर से चालू नहीं हों।

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने मलिक के सुर में सुर मिराकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, ‘‘सरकार और डांस बार मालिकों के संघ के बीच साठ गांठ के कारण सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कमजोर पक्ष रखा। इस साठ गांठ के कारण मौजूदा स्थिति पैदा हुई है।’’ लाते हुए कहा, ‘‘सरकार ने डांस बार प्रतिबंध मामले में एक बार फिर अपना पक्ष सही से नहीं रखा। मैं भविष्य में इस निर्णय के प्रभावों को लेकर चिंतित हूं। सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कानूनी कदम उठाने चाहिए कि डांस बार फिर से चालू नहीं हों।’’ 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में डांस बार के लिये लाइसेंस और उसके कारोबार पर पाबंदी लगाने वाले कुछ प्रावधान बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिये। न्यायालय ने महाराष्ट्र के होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा संबंधी कानून, 2016 के कुछ प्रावधानों को निरस्त कर दिया है। इसमें सीसीटीवी लगाने की अनिवार्यता और बार रूम तथा डांस फ्लोर के बीच विभाजन जैसे प्रावधान शामिल हैं।

पीठ ने इन डांस बार के शाम छह बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक ही कार्यक्रम आयोजित करने की समय सीमा निर्धारित करने संबंधी प्रावधान सही ठहराया है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है