महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में डांस बार पर छापेमारी, 90 से अधिक लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:24 IST2021-11-29T20:24:53+5:302021-11-29T20:24:53+5:30

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में डांस बार पर छापेमारी, 90 से अधिक लोग गिरफ्तार
उस्मानाबाद, 29 नवंबर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर-नलदुर्ग रोड पर स्थित एक डांस बार पर सोमवार तड़के छापेमारी के बाद 90 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में 25 महिलाएं और 66 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने डांस बार से करीब 70 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया।
अधिकारी के मुताबिक कल्लम के पुलिस उपाधीक्षक एम रमेश और निरीक्षक अजीनाथ काशीद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने पुलिस अधीक्षक निवा जैन के मार्गदर्शन में छापेमारी की।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक नियमों का उल्लंघन होने पर डांस बार पर छापेमारी की गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।