लाइव न्यूज़ :

1930 के दशक में सादुल्ला ने असम का जो नुकसान किया उसकी भरपाई आज भी नहीं हो सकती: सरमा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने बुधवार को दावा किया कि मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद सादुल्ला ने 1930 के दशक में राज्य का प्रधानमंत्री रहते हुए पहले दो साल के कार्यकाल में असम का जितना नुकसान किया उसकी भरपाई आज भी नहीं की जा सकती। उस समय ब्रिटिश भारत में असम सरकार के प्रमुख को प्रधानमंत्री कहा जाता था।

वर्ष 1947 में देश के आजाद होने बाद इस पद को समाप्त कर दिया गया था। मौलवी सईद सर मुहम्मद सादुल्ला एक अप्रैल 1937 से 19 सितंबर 1938 तक असम के पहले प्रधानमंत्री थे। सरमा ने कहा, “सादुल्ला 1937 से दो साल तक सत्ता में थे। उस दौरान उन्होंने जो फैसले लिये उसका खामियाजा आज तक भुगतना पड़ रहा है। अगर हम उस समय हमारे समुदाय को हुए नुकसान का विश्लेषण करें तो पाएंगे कि उसकी भरपाई आज भी नहीं हो सकती।”

सरमा ने सादुल्ला के किसी विशेष फैसले का उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने सतही तौर पर सादुल्ला की उस नीति का हवाला दिया जिसके तहत अविभाजित बंगाल से आए प्रवासियों को असम की जमीन पर बसने और खेती करने की अनुमति दी गई थी। उस क्षेत्र की अधिकांश जनसंख्या मुस्लिम है।

द्विराष्ट्र सिद्धांत के समर्थक और असम को पूर्वी पाकिस्तान में मिलाने की वकालत करने वाले आल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता सादुल्ला 1937 से 1946 के बीच तीन बार असम के प्रधानमंत्री रहे थे। सरमा ने कहा, “इस साल के विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि क्या होगा जब (एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन) अजमल सरकार बना लेंगे, मैंने सभ्यताओं के संघर्ष की बात की थी। इसकी नींव सादुल्ला के सत्ता में रहते डाली गई थी। दो सालों में जिस प्रकार उन्होंने (असम का) परिदृश्य बदल दिया, हम उसे आज तक ठीक नहीं कर पाए।”

अजमल धुबरी से सांसद हैं और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष हैं जिसके असम के मुस्लिम बहुल क्षेत्र से 16 विधायक हैं। मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस नेता तरुण राम फूकन की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे