लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दलितों को गुरु ग्रंथ साहिब घर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही: सांपला

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:48 IST

Open in App

अमृतसर, 20 जून राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने रविवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात कर शिकायत की कि पंजाब के हिस्सों में दलितों को धार्मिक कार्यक्रमों के लिये गुरुग्रंथ साहिब घर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

होशियारपुर से पूर्व सांसद सांपला ने जत्थेदार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यहां तक कि गुरुद्वारा प्रमुख सिख पुजारियों को पवित्र पुस्तक के पाठ के लिये दलितों के घर भी नहीं जाने दे रहे।

सांपला ने यहां अकाल तख्त के सचिवालय में जत्थेदार से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ''मुलाकात के दौरान पंजाब के विभिन्न गांवों से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। विशेष रूप से होशियारपुर में दलित परिवारों को गुरु ग्रंथ साहिब घर ले जाने की अनुमति नहीं दिये जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। यहां तक कि गुरुद्वारा प्रमुख पाठियों (सिख पुजारियों) को पवित्र पुस्तक के पाठ के लिये दलितों के घर भी नहीं जाने दे रहे।''

सांपला ने कहा कि जत्थेदार ने खुद इस बात पर हैरानी जतायी और गरीब दलितों व अन्य के बीच इस भेदभाव को जल्द से जल्द खत्म करने के लिये जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान किसान आंदोलन समेत किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर बात नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र