लाइव न्यूज़ :

कानपुर देहात में प्रेमिका से मिलने गए दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 23:52 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के आघू कमालपुर गांव में 19 वर्षीय दलित लड़के को कथित रूप से उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने खुले आम लाठियों से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है, लेकिन शुक्रवार देर शाम वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद इसका पता चला जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने युवक से उसकी जाति पूछी और यह जानने पर कि वह अनुसूचित जाति का है, उसके साथ क्रूरतम बर्ताव किया गया।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ित की पहचान पेशे से चित्रकार सरवन संखवार के रूप में हुई है जो अपनी उच्च जाति की प्रेमिका से मिलने आघू कमालपुर गांव गया था। एसपी ने कहा कि जब लड़की के परिवारवालों ने सरवन को देखा तो कथित तौर पर उसको पेड़ में बांधकर लाठियों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और यहां तक उसके निजी अंगों पर भी मारने लगे।

अपर पुलिस अधीक्षक घनश्‍याम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर पुलिस ने सरवन को थाने बुलाया और उसके बयान के आधार पर लड़की के पिता संजय वर्मा और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों पर सुसंगत धाराओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

एएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से पहचाने गए तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है और रविवार सुबह उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनीष विश्वकर्मा (28), शिवपाल (50) और सर्वेश पाल (40) के रूप में हुई है और सभी अकबरपुर के रहने वाले हैं।

अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दलित युवक को पीटते हुए पांच और लोगों की पहचान हो गई है। सीओ ने कहा, ‘‘हम उनके ठिकानों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos