लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दलित युवक की हत्या,: परिवार से मुलाकात करेगा अनुसूचित जाति आयोग का दल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में आयोग का एक दल बुधवार को राजस्थान में अनुसूचित जाति समुदाय के उस व्यक्ति के परिवार से मुलाकात करेगा, जिसकी पिछले दिनों कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

सांपला ने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान में अनुसूचित जाति पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 13 अक्टूबर को अनुसूचित जाति आयोग का दल हनुमानगढ़ और गंगानगर का दौरा करेगा और पीड़ित परिवारों से मिलेगा।’’

इससे पहले, आयोग ने एक बयान में कहा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति समुदाय के युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले का सख्त संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने स्वयं प्रेमपुरा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलने का निर्णय लिया है।

सांपला पीड़ित परिवार से 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उनके गांव प्रेम नगर में जाकर मिलेंगे।

गौरतलब हैं कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा में सात अक्टूबर को कुछ लोगों ने जगदीश नामक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के संबंध में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos