लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग के संदेह में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई

By भाषा | Updated: April 2, 2021 14:55 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 22 वर्षीय एक दलित युवक को चार लोगों द्वारा कथित तौर पर बंदी बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के परिवार की लड़की से युवक के प्रेम प्रसंग होने के संदेह में उसे प्रताड़ित किया गया और उसके मलाशय में लोहे की छड़ डाल दी गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को दलित युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई गई। युवक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके मलाशय में लोहे की छड़ डाल दी थी। गंभीर हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्‍पताल में उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

तिकोनिया के थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘पीड़ित के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाने), 506 (आपराधिक धमकी) और एससी / एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

तिवारी ने बताया कि उन्हें संदेह था कि युवक का उनके परिवार की लड़की से प्रेम संबंध है।

तिवारी ने बताया, ‘‘सभी चार आरोपियों ब्रह्मदीन और उसके तीन बेटों भरत, गजराज और राजू को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है