लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग के संदेह में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:19 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 22 वर्षीय एक दलित युवक को चार लोगों ने अपने घर की लड़की के साथ उसके प्रेम प्रसंग के संदेह में बंदी बनाकर कथित तौर पर बेरहमी से प्रताड़ित किया। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी।

युवक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि उसके मलाशय में लोहे की छड़ डाली गई थी, लेकिन मामले की जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि चिकित्सीय परीक्षण और अभी तक की जांच से यह बात सत्य प्रतीत नहीं हो रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को दलित युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई गई।

तिकोनिया के थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘पीड़ित के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाने), 506 (आपराधिक धमकी) और एससी / एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

तिवारी ने बताया कि उन्हें संदेह था कि युवक का उनके परिवार की लड़की से प्रेम संबंध है।

तिवारी ने बताया, ‘‘सभी चार आरोपियों ब्रह्मदीन और उसके तीन बेटों भरत, गजराज और राजू को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।’’

वर्मा ने कहा कि मलाशय में लोहे की रॉड डालने की बात सच नहीं पाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेडिकल जांच और पुलिस की अभी तक की जांच में यह पाया गया कि मलाशय में लोहे की छड़ डालने का आरोप सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल