लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में झूठी शान की खातिर दलित युवक और मुस्लिम लड़की की हत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:52 IST

Open in App

विजयपुरा (कर्नाटक), 24 जून कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कथित तौर पर झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके बीच प्रेम संबंध थे।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई जिसमें 19 वर्षीय बसवराजू और 16 वर्षीय दावालाबी पर हमला हुआ। मुस्लिम परिवार ने पहले भी लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़का-लड़की एक खेत में थे तभी लड़की का पिता और भाई, तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। उनकी हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को इस मामले में दो लोगों को और फिर बृहस्पतिवार अन्य दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह