लाइव न्यूज़ :

दलित पैंथर के सह-संस्थापक राजा ढाले का हुआ निधन, रामदास अठावले ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 16, 2019 13:35 IST

महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले ढाले ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 1972 में दलित पैंथर की स्थापना की थी। इन युवकों ने अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों के संगठन ब्लैक पैंथर से प्रभावित होकर संगठन बनाया।

Open in App

चरमपंथी समूह दलित पैंथर के संस्थापकों में से एक राजा ढाले का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि रोज की तरह सुबह उठने के बाद ढाले घर में ही फर्श पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी बेटी गाथा ढाले फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की नेता हैं। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले ढाले ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 1972 में दलित पैंथर की स्थापना की थी। इन युवकों ने अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकियों के संगठन ब्लैक पैंथर से प्रभावित होकर संगठन बनाया। सामाजिक कार्यकर्ता होने के अलावा उन्होंने अपने विचारों और काम पर कई किताबें भी लिखी हैं।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री और आरपीआई (ए) नेता रामदास अठावले ने ढाले के निधन पर शोक जताया। अठावले ने कहा कि ढाले मुझे इस संगठन (दलित पैंथर) में लेकर आए और मुझे प्रशिक्षित किया। उनका निधन व्यक्तिगत हानि है। ढाले का अंतिम संस्कार दादर के ‘चैत्य भूमि’ में बुधवार को होगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी