लाइव न्यूज़ :

मंदिर में प्रवेश करने पर दलित व्यक्ति को 11,000 रुपये खर्च कर दावत देने को किया गया मजबूर

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:48 IST

Open in App

कोप्पल (कर्नाटक), 25 सितंबर कर्नाटक के कराटागी के एक गांव में लक्ष्मी देवी मंदिर में प्रवेश करने पर एक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर 11,000 रुपये खर्च कर दावत देने के लिए मजबूर किया गया।

घटना करीब 11 दिन पहले की है और ऐसे समय में सामने आई है, जब कोप्पल जिले के मियापुर गांव में हनुमान मंदिर में दो वर्षीय बच्चे के प्रवेश करने के बाद मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए एक दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगे का मामला चर्चा में है।

पुलिस अधीक्षक टी श्रीधर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जी हां, यह सच है कि एक व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करने पर 11 हजार रुपये की दावत देने को मजबूर किया गया। हमारे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

श्रीधर के अनुसार, मामला शुक्रवार को सामने आया। पुजारी के नेतृत्व में मंदिर प्रबंधन ने उस व्यक्ति को दावत देने के लिए मजबूर किया।

श्रीधर ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव में चोरी की एक घटना हुई थी और उसके बाद यह तय किया गया था कि पुजारी के अलावा कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। दलित व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश किया क्योंकि उसने कुछ अनुष्ठान करने का संकल्प किया था। गांव के बुजुर्गों द्वारा लिए गए सामूहिक निर्णय की अनदेखी कर 14 सितंबर को वह मंदिर में गया।

पुलिस के अन्य सूत्रों ने बताया कि मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब कर्नाटक में कोप्पल जिले के मियापुर गांव में चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेना चाहते थे। चंद्रशेखर और उसके परिवार के सदस्य बाहर खड़े थे लेकिन बच्चा मंदिर में चला गया, जिससे मंदिर का पुजारी नाराज हो गया और फिर मंदिर के ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए दलित परिवार से दंड स्वरूप 25,000 रुपये मांगे गए। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह