लाइव न्यूज़ :

गांव में चाय की गुमटी रखे जाने पर दलित व्यक्ति की हत्या, नौ मुजरिमों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:14 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 जनवरी सामाजिक भेदभाव के चलते अनुसूचित जाति वर्ग के 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के लगभग एक दशक पुराने मामले में जिला अदालत ने मंगलवार को नौ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी। अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक हत्याकांड के शिकार दलित व्यक्ति से मुजरिम इसलिए नाराज थे क्योंकि उसने उनकी इच्छा के विरुद्ध जिले के एक गांव में चाय की गुमटी रख दी थी।

विशेष न्यायाधीश रेणुका कंचन ने इस मामले में नौ लोगों को भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया। अभियोजन ने अदालत के सामने करीब 35 गवाह पेश किए थे।

विशेष लोक अभियोजक विशाल आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नौ लोगों पर खुड़ैल क्षेत्र के असरावदा फाटा गांव में 12 नवंबर 2010 की रात लाखन लुहाने (30) की धारदार हथियारों से हत्या का जुर्म साबित हुआ।

उन्होंने बताया कि लुहाने अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने गांव में चाय की दुकान चलाने के लिए लकड़ी की गुमटी रखी थी।

विशेष लोक अभियोजक ने कहा, “मामले में दोषी करार दिए गए लोग लुहाने के गांव से सटे असरावद बुजुर्ग के ताकतवर तबके से ताल्लुक रखते हैं। वे लुहाने द्वारा चाय की गुमटी रखे जाने से नाराज थे। जातिगत भेदभाव के चलते हुए विवाद में अनुसूचित जाति वर्ग के इस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह