लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में चोरी के आरोप में दलित व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:42 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), चार फरवरी तमिलनाडु के तंजावुर में लोगों के एक समूह द्वारा हाल ही में चोरी के आरोप में दलित व्यक्ति को आंखों पर पट्टी बांधकर पीटे जाने की खौफनाक घटना कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति के समुदाय के एक शख्स समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत ''हत्या के प्रयास'' का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी आयु लगभग 20 वर्ष है। जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों ने अपने साथ मौजूद एक व्यक्ति के पैसे चुराने के आरोप में उसपर हमला कर दिया और उससे तुरंत पैसे वापस करने को कहा। उनमें से एक ने वारदात की वीडियो बनाई।''

घटना के वायरल वीडियो में युवकों का एक समूह बेहरमी से पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांधकर डंडों से उसकी पिटाई करता दिख रहा है।

इस दौरान पीड़ित दर्द से कराहते हुए उनसे खुद को छोड़ने की गुहार लगा रहा है। दो लोग उसके हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह