लाइव न्यूज़ :

ईसाई धर्म न अपनाने पर दलित व्यक्ति को पत्नी के भाई ने पीटा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में ईसाई धर्म न अपनाने पर एक दलित व्यक्ति की उसकी पत्नी के भाई ने कथित तौर पर पिटाई की जिसके बाद उसे गंभीर रूप से घायल हालत में यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना महिला द्वारा अपना घर छोड़ने और अपने प्रेमी से अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करने के दो दिन बाद हुई।

पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने आरोप का खंडन किया है और कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी उसी दिन दर्ज की गई थी जिस दिन शिकायत प्राप्त हुई थी।

यह घटना टीवी चैनलों द्वारा उस व्यक्ति पर उसकी पत्नी के भाई द्वारा हिंसक हमले के सीसीटीवी दृश्यों को प्रसारित करने के बाद प्रकाश में आई, जब कथित तौर पर उन्हें चिरायिनकीझु में स्थित निवास पर आमंत्रित किया गया ताकि व्यक्ति को अपना धर्म बदलने के लिए राजी किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

चिरायिनकीझु पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, जहां शिकायत दर्ज की गई थी - प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति की ओर से किसी ने कथित तौर पर पत्नी की मां से उसके आवास पर अनुचित तरीके से बात की जिससे यह घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि महिला का भाई, एक डॉक्टर जो एर्नाकुलम में एक अस्पताल चलाता है, फरार है और तमिलनाडु में उसके द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं