लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दलित किशोरी का शव तालाब में बहता मिला, दुष्कर्म की आशंका

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:10 IST

Open in App

मथुरा, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव से मंगलवार को गायब हुई दलित किशोरी का शव बुधवार को तालाब में बहता हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी एक आंख को पत्थर से फोड़ा गया। सिर और पीठ पर भारी वस्तु से वार किए गए और मुंह को उसके दुपट्टे से बांधा गया।

पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर फरह पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे 17 वर्षीय किशोरी कुछ दस्तावेज जमा कराने के लिए गांव के स्कूल गई थी जिसके बाद लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने किशोरी का शव गांव के तालाब में बहता देखा। परिजन ने तुरंत उसकी पहचान कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ)- रिफाइनरी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही हरिओम, तरुण, जितेंद्र उर्फ जीतू और सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos