लाइव न्यूज़ :

बलिया में दलित युवती की गला काटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:03 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 26 मार्च बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास में शुक्रवार को दिनदहाड़े 19 वर्षीय एक दलित युवती की गला काट कर हत्‍या किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह कस्बे के कांशीराम आवास में अपने माता-पिता के साथ रह रही युवती की आज दोपहर उसके आवास में गला काट कर हत्या कर दी गई।

यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी ध्यानु पासवान को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव का रहने वाला है।

यादव ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ध्यानु का युवती से पिछले कई साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था और इस बीच युवती की शादी तय हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अबतक मिली जानकारी के मुताबिक युवती प्रेम सम्बन्ध तोड़कर शादी करने के लिए तैयार हो गई थी जिससे नाराज ध्यानु ने आज दिनदहाड़े युवती की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी और दोपहर में जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी की रक्तरंजित लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर