लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में दलित लड़की का गला दबाया गया, बलात्कार का कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला: पुलिस

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:32 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), एक मार्च अलीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि रविवार को यहां मृत पाई गई दलित किशोरी के शव की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उससे दुष्‍कर्म के स्‍पष्‍ट साक्ष्‍य नहीं मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि लड़की का गला दबाया गया था।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के अकबराबाद क्षेत्र में खेत में चारा लेने गई किशोरी का शव अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में पाया गया था। किशोरी के परिजन ने दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्‍या किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज लोगों ने आगरा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर हमला कर दिया था, जिसमें पुलिस निरीक्षक प्रणेंद्र कुमार घायल हो गये।

अलीगढ़ के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने सोमवार रात पत्रकारों से कहा, ‘‘दलित किशोरी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में दुष्‍कर्म के स्‍पष्‍ट साक्ष्‍य नहीं मिले हैं।''

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दुष्‍कर्म की पुष्टि के लिए वजाइनल (योनि) स्‍वैब का उपयोग करके सूक्ष्‍म‍जीवविज्ञान जांच कराने का निर्णय लिया है।

उन्‍होंने कहा, ''पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई ह‍ै। पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसकी मौत गला दबाने से हुई है।''

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। अब तक की पूछताछ से कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302(हत्‍या) एवं 376 (बलात्‍कार) और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

एसएसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त वित्तीय सहायता मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो