अलीगढ़ में दलित बच्ची की हत्या, दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: September 21, 2021 12:21 IST2021-09-21T12:21:18+5:302021-09-21T12:21:18+5:30

Dalit girl murdered in Aligarh, accused of rape | अलीगढ़ में दलित बच्ची की हत्या, दुष्कर्म का आरोप

अलीगढ़ में दलित बच्ची की हत्या, दुष्कर्म का आरोप

अलीगढ़ (उप्र), 21 सितंबर अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव के पास खेत से आठ वर्षीय दलित बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थाना टप्पल के ग्राम किशनगढ़ के पास सोमवार दोपहर एक खेत से आठ वर्षीय दलित बच्ची का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने टप्पल-लालपुर मार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात जाम कर दिया। पीड़ित परिवार सहित प्रदर्शनकारियों ने शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। अंतत: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने पुलिस को शव सौंपा।

परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले पीड़िता से दुष्कर्म किया गया था। सोमवार आधी रात के करीब डॉक्टरों की एक समिति ने शव का पोस्टमार्टम किया। बच्‍ची की दादी के मुताबिक पीड़िता सुबह करीब आठ बजे स्कूल के लिए निकली थी और दोपहर को कुछ राहगीरों ने उसके स्कूल बैग को देखा और शोर मचाया। जांच में पता चला कि बच्ची स्कूल नहीं पहुंची थी। बाद में उसका शव खेत में मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार देर रात मीडियाकर्मियों को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के कारणों पर कोई टिप्पणी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है।’’ एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब तक घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dalit girl murdered in Aligarh, accused of rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे